प्रताड़ित कर घर से निकाले जाने का मामला दर्ज

महेशपुर : थाना में एक विवाहिता द्वारा लिखित शिकायत प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है. घटना थाना क्षेत्र के तेलियोपोखर गांव की है. पीड़िता तेलिया पोखर निवासी बाहामुनी सोरेन ने थाना में दिये आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व तेलिया पोखर निवासी जुलुस मरांडी के साथ संथाली रीति-रिवाज से […]

महेशपुर : थाना में एक विवाहिता द्वारा लिखित शिकायत प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है. घटना थाना क्षेत्र के तेलियोपोखर गांव की है. पीड़िता तेलिया पोखर निवासी बाहामुनी सोरेन ने थाना में दिये
आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व तेलिया पोखर निवासी जुलुस मरांडी के साथ संथाली रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के एक-डेढ़ वर्ष बाद एक बच्ची भी हुई. बच्ची के जन्म के बाद से ही उसे पति द्वारा घर से निकाल दिया गया. उसका पति उसे बार-बार मायके से रुपये मांग कर लाने की बात की जाती है. नहीं लाने पर मारपीट की जाती है. मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हुई परंतु पंचों का एक भी फैसले को नहीं माना गया.
पीड़िता ने बताया कि उसका पति खराब आचरण का है तथा वह दूसरी शादी करना चाहता है. वह उसे और उसकी बच्ची को भी जान से मारना चाहता है. इधर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर थाना कांड संख्या 193/15 भादवि की धारा 498ए, 494 के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >