पाकुड़ में मुक्त कराये गये नौ नाबालिग सहित 12 लोग

लिट्टीपाड़ा पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में दो किया गिरफ्तार सभी को ट्रेन से दिल्ली ले जाने की थी तैयारी लिट्टीपाड़ा : केंद्र सरकार द्वारा वनबंधु योजना के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के विकास को लेकर जहां 10 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है. वहीं प्रशासनिक उदासीनता के कारण आम लोगों के बीच जागरूकता की […]

लिट्टीपाड़ा पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में दो किया गिरफ्तार
सभी को ट्रेन से दिल्ली ले जाने की थी तैयारी
लिट्टीपाड़ा : केंद्र सरकार द्वारा वनबंधु योजना के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के विकास को लेकर जहां 10 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है. वहीं प्रशासनिक उदासीनता के कारण आम लोगों के बीच जागरूकता की कमी का सीधा लाभ बिचौलिया उठा रहे हैं. सोमवार को लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस ने कथित रूप से दो मानव तस्कर के चंगुल से नौ नाबालिग सहित 12 लोगों को मुक्त कराया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, साहिबगंज जिला के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपहाड़ी निवासी शिवचरण मड़ैया व लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत जोबडीहा निवासी इब्राहिम मड़ैया लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के ही करमाटांड़ पंचायत के कुल 12 लोगों को दिल्ली ले जा रहे थे. मुक्त कराये गये लोगों में छह नाबालिग पहाड़िया लड़की, तीन अव्यस्क लड़का व तीन बालिग युवती शामिल हैं. सभी लोगों को शिवचरण मड़ैया व इब्राहिम मड़ैया द्वारा नावाडीह पंचायत के गोंडीहा गांव में सुनील नामक एक व्यक्ति के घर रखा गया था.
पाकुड़ स्टेशन से ले जाया जा रहा था दिल्ली : सभी को पाकुड़ स्टेशन से दिल्ली ले जाया जाना था. मानव तस्कर से जुड़े उपरोक्त दोनों लोगों द्वारा महिला को प्रति माह 4500 रुपये तथा पुरुष को 5000 रुपये दिलाये जाने का प्रलोभन दिया गया था.
इधर लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी संतोष कुमार को इसकी गुप्त सूचना मिलने पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदल-बल छापेमारी कर सभी को मानव तस्कर से मुक्त कराया. छापेमारी में पुलिस ने शिवचरण मड़ैया व इब्राहिम मड़ैया को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मामले को लेकर थाना कांड संख्या 48/15 भादवि की धारा 363, 370, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक मानव तस्कर गिरोह से मुक्त किये गये सभी नाबालिगों को पाकुड़ चाइल्ड लाइन ले जाया जायेगा. जहां से सभी के अभिभावकों को सुपुर्द की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >