पाकुड़ : महानगरों की तरह अब पाकुड़ स्थित सोनाजोरी सदर अस्पताल में भी उच्च तकनीक से बिमारियों की जांच आधुनिक मशीनों से होगी. इसके लिए दिल्ली से तकनीशियन पाकुड़ में आ चुके हैं. सदर अस्पताल सोनाजोरी में की गई व्यवस्था से न्यूनतम दर पर अब हर व्यक्ति सुविधा ले सकेंगे.
एसएलआर कंपनी दिल्ली की ओर से कम्प्यूटरीकृत आधुनिक इस लैब में बाजार से सस्ते दरों पर ब्लड सुगर, मलेरिया, अल्यूमिनियम, युरिन टेस्ट, एचआईवी आदि की जांच की जायेगी. इस कंपनी की ओर से झारखंड के पाकुड़ में 12वां लैब खोला जा रहा है. जबकि देश के 270 शहरों में इसका लैब मौजूद है. अस्पताल में आने वाले हर तरह के मरीजों की जांच समान रूप से की जायेगी. जबकि बीपीएल परिवारों को यह सुविधा मुफ्त उपलब्ध करायी जायेगी. यह लैब 24 घंटे चालू रहेगा. इसके लिए एसएलआर कंपनी के साथ झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एमआईयू किया है.
