कुल्हाड़ी से मार कर वृद्ध की हत्या

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के मड़गांवा गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों द्वारा थाना क्षेत्र के मड़गांवा निवासी जोमे पहाड़िया की हत्या कुल्हाड़ी मारकर कर दी गयी. पुलिस ने शव को जब्त कर […]

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के मड़गांवा गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों द्वारा थाना क्षेत्र के मड़गांवा निवासी जोमे पहाड़िया की हत्या कुल्हाड़ी मारकर कर दी गयी.
पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के कारण का पता पुलिस को अब तक नहीं लग पाया है. मामले को लेकर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >