विरोध : जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर स्कूली बच्चे उतरे सड़क पर

पाकुड़िया : परिसदन के निकट स्थित उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने पाकुड़िया-खक्सा सड़क को जाम कर दिया. जाम कर रहे छात्रों ने बताया कि सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है. लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. सड़क जर्जर होने के कारण स्कूली बच्चों […]

पाकुड़िया : परिसदन के निकट स्थित उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने पाकुड़िया-खक्सा सड़क को जाम कर दिया. जाम कर रहे छात्रों ने बताया कि सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है. लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
सड़क जर्जर होने के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जब तक सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जाता है सड़क जाम जारी रहेगा.
मामले की सूचना मिलते ही खक्सा के क्रशर मालिकों ने तुरंत सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया. जिसके बाद बच्चों ने जाम हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >