पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में मंगलवार को उपायुक्त सुलसे बखला के नेतृत्व में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया.शोक सभा में उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखते हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर मौजूद उपायुक्त श्री बखला ने कहा कि डॉ कलाम के निधन से देश को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई संभव नहीं है.
मौके पर अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह के अलावे अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद थे. इधर गांधी चौक के समीप झामुमो अल्पसंख्यक मोरचा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया. जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही कार्यकर्ताओं ने उनके तसवीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली भी दी. मौके पर मौजूद प्रो अशोक यादव ने कहा कि देश ने एक सच्च देश भक्त को खोया है.
इसकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है. पूर्व जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम प्रेरणा के स्नेत थे. उनके बताये रास्ते पर चल कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है. मौके पर राजू पांडे, राकिब अंसारी, महबूब आलम, प्रमोद लाला, मो पिंटू, तनवीर हुसैन, जाकिर हुसैन, रेहान, सातो बीबी, अताबुल शेख, शहनबाज बेगम, जमीर अंसारी, अब्दुल रउफ, अमीर खान सहित अन्य मौजूद थे.
जिदातो बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में भी मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजली अर्पित की गई. मौके पर प्रधानाध्यापक चंचल प्रसाद सिन्हा, सुभ्रा दत्ता सहित अन्य मौजूद थे. वहीं पाकुड़ जिला क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा लड्डू बाबू आम बगान के समीप पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजली अर्पित की गई.
मौके पर मौजूद सदस्यों ने दो मिनट का मौन भी रखा. मौके पर खेल-कूद संघ के जिला महासचिव पिंटू सिंह, सचिव वीरेंद्र पाठक, प्रणय तिवारी, परशुराम बेलानी, रणवीर सिंह, अजरुन सिंह, अंजली कुमार सिंह, गौरव चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.
