खून से नहायी हाथीगढ़ की धरती

हर तरफ बिखरे थे शव, गांव व आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील भूमि विवाद में हुए आठ लोगों की हत्या के बाद लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र का हाथीगढ़ गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही जहां लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. वहीं एसएसबी कंपनी […]

हर तरफ बिखरे थे शव, गांव व आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

भूमि विवाद में हुए आठ लोगों की हत्या के बाद लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र का हाथीगढ़ गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही जहां लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. वहीं एसएसबी कंपनी के कमांडेंट दीपक जायसवाल के नेतृत्व में कंपनी के जवानों को भी स्थिति नियंत्रण को लेकर लगाया गया है. एसडीपीओ किशोर कौशल भी पूरी तरह स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

तीन घायलों की स्थिति नाजुक

हरवे हथियार के साथ टूट पड़े एक-दूसरे पर

पूरी तैयारी के साथ दोनों पक्ष घटना स्थल पर पहुंचे थे. एक पक्ष कारू किस्कू द्वारा अपने समर्थकों के साथ जहां पहले से उपरोक्त विवादित जमीन पर धान रोपा जा रहा था वहीं दूसरा पक्ष भीम मरांडी भी परंपरागत हथियार के साथ पहुंचे थे.

घटना स्थल से पुलिस ने झोरनी, डंडा, तीर-धनुष, पत्थर सहित अन्य परंपरागत हथियारों को जब्त किया है. एसडीपीओ किशोर कौशल ने कहा है कि मामला पूरे नियंत्रण में है. मामले को लेकर पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >