झारखंड अल्पसंख्यक मोरचा ने की मांग

स्वास्थ्य मंत्री के पीए द्वारा घूस मांगे जाने का किया विरोध पाकुड़ : शहर के गांधी चौक स्थित अल्पसंख्यक मोरचा कार्यालय में सोमवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के पीए द्वारा रिश्वत की मांग की घटना का विरोध मोरचा के कार्यकर्ताओं ने किया. जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वास्थ्य […]

स्वास्थ्य मंत्री के पीए द्वारा घूस मांगे जाने का किया विरोध
पाकुड़ : शहर के गांधी चौक स्थित अल्पसंख्यक मोरचा कार्यालय में सोमवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के पीए द्वारा रिश्वत की मांग की घटना का विरोध मोरचा के कार्यकर्ताओं ने किया.
जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को अविलंब बरखाश्त करें. भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली रघुवर सरकार के मंत्री रिश्वत की मांग कर रहे हैं. ऐसे मंत्री को किसी भी कीमत में पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है.
वहीं नगर पंचायत के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ए गांगुली ने कहा कि मुख्यमंत्री झारखंड में ईमानदार शासन की बात करते हैं वहीं सरकार के मंत्री के पीए खुलेआम चिकित्सकों से रुपये की मांग कर रहे हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. इस अवसर पर जिला परिषद् सदस्य हाजिकुल आलम, पूर्व जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, जाकिर हुसैन, महबूब आलम, मुस्लेउद्दीन शेख, मो शरीफ, जोसेफ किस्कू, तनवीर आलम, नूर आलम, किराउल शेख, मो पिंटू आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >