बिजली पोल गिरे, सैकड़ों गांव अंधेरे में

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हीरानंदपुर बायपास रोड पर आंधी-पानी से लगभग दर्जन भर से अधिक विद्युत पोल के गिर जाने से सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया है. देर रात हुई तेज बारिश व हवा के कारण आधा दर्जन पेड़ उखड़ गया. जानकारी के अनुसार मौलाना आबुल कलाम आजाद चौक से हीरानंदपुर ओवर […]

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हीरानंदपुर बायपास रोड पर आंधी-पानी से लगभग दर्जन भर से अधिक विद्युत पोल के गिर जाने से सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया है. देर रात हुई तेज बारिश व हवा के कारण आधा दर्जन पेड़ उखड़ गया.

जानकारी के अनुसार मौलाना आबुल कलाम आजाद चौक से हीरानंदपुर ओवर फ्लाई तक लगभग 15 विद्युत पोल जमीनदोज हो गया. जिस कारण शहबाजपुर फीडर से मिलने वाली बिजली पूरी तरह ठप हो गयी. इधर विभाग द्वारा सुबह से पोल उठाये जाने का कार्य किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >