अज्ञात चोरों ने अस्पताल से उड़ाये कई सामान

अमड़ापाड़ा : पैनम कंपनी द्वारा संचालित पचुवाड़ा कोल ब्लॉक अस्पताल में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने अस्पताल से 200 लीटर डीजल से भरा एक ड्रम, 35 एच का एक बैट्री, मोटर स्टाटर चेंजर, सीएफएल बल्व 30 पीस, एसी का आउटडोर चोरी कर लिया है. मामले को लेकर अस्पताल के सुपरवाइजर रोशन कुमार ने अमड़ापाड़ा थाना […]

अमड़ापाड़ा : पैनम कंपनी द्वारा संचालित पचुवाड़ा कोल ब्लॉक अस्पताल में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने अस्पताल से 200 लीटर डीजल से भरा एक ड्रम, 35 एच का एक बैट्री, मोटर स्टाटर चेंजर, सीएफएल बल्व 30 पीस, एसी का आउटडोर चोरी कर लिया है.

मामले को लेकर अस्पताल के सुपरवाइजर रोशन कुमार ने अमड़ापाड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही चोर को पकड़ लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >