पांच विद्यालय बनेंगे मॉडल

पाकुड़ : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी की अध्यक्षता में जिले के स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, कस्तूरबा के वार्डेन के साथ एक बैठक की गई. बैठक में सर्वसम्मति से जिले के पांच विद्यालय-हरिणडांगा उच्च विद्यालय, रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय, जिदातो बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च […]

पाकुड़ : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी की अध्यक्षता में जिले के स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, कस्तूरबा के वार्डेन के साथ एक बैठक की गई. बैठक में सर्वसम्मति से जिले के पांच विद्यालय-हरिणडांगा उच्च विद्यालय, रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय, जिदातो बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर एवं प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में मानव संसाधन विकास विभाग झारखंड, रांची के ज्ञापांक 54 दिनांक 29.06.2015 के अनुपालन में स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय अभियान की जानकारी दी गई तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं शौचालय क्रियाशील तथा स्वच्छ रखने के निर्देश दिये गये. किसी भी हालत में शौचालय गंदा नहीं रखने का निर्देश दिया.

बैठक में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2015-16 में आई.एस.सी एवं आई.कॉम की पढ़ाई प्रारंभ करने एवं बजट के अनुसार उपलब्ध करायी गयी राशि के व्यय की समीक्षा की गई तथा विद्यालय में बेडिंग, फर्नीचर, रंग-रोगन की जानकारी ली गई. विद्यालय में शिक्षकों द्वारा शिक्षक संवाद की जानकारी दी गई. बैठक में सामाजिक अंकेक्षण, असैनिक कार्य, पेयजल एवं विद्युत सुविधा, बायोमीट्रिक प्रणाली द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति पर चर्चा की गई.

जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सहनी ने बताया कि आगामी 29 व 30 जुलाई को विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण हरिणडांगा उच्च विद्यालय पाकुड़ में की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >