पाकुड़ : स्वच्छ भारत अभियान को लेकर पाकुड़ प्रखंड के मनिरामपुर पंचायत के मनिरामपुर गांव में वित्तीय वर्ष 2014-15 में 373 लक्ष्य के अनुरूप मात्र 61 लाभुकों के बीच शौचालय निर्माण कराया गया है. उक्त पंचायत को प्रति शौचालय 12 हजार रुपये के हिसाब से कुल 9 लाख 44 हजार रुपया उक्त पंचायत के मुखिया व जल सहिया के खाते में आवंटित किया गया है.
4000 के बदले 61 शौचालय का निर्माण
पाकुड़ : स्वच्छ भारत अभियान को लेकर पाकुड़ प्रखंड के मनिरामपुर पंचायत के मनिरामपुर गांव में वित्तीय वर्ष 2014-15 में 373 लक्ष्य के अनुरूप मात्र 61 लाभुकों के बीच शौचालय निर्माण कराया गया है. उक्त पंचायत को प्रति शौचालय 12 हजार रुपये के हिसाब से कुल 9 लाख 44 हजार रुपया उक्त पंचायत के मुखिया […]

गौरतलब हो कि निर्मल पंचायत को लेकर शौचालय निर्माण कराये जाने के लिए विभाग द्वारा कराये गये सर्वे के अनुसार 1022 बीपीएल तथा 2231 एपीएल परिवार के बीच शौचालय निर्माण कराया जाना है. जिसमें अब तक मात्र 61 परिवार के बीच शौचालय निर्माण का कार्य कराया जा सका है.
लाभुकों के मुताबिक सरकार द्वारा दिये गये राशि के बावजूद निजी तौर पर कुछ राशि लगा कर शौचालय का निर्माण कराया गया है. हालांकि जब तक लक्ष्य के अनुरूप सभी लाभुकों बीच शौचालय निर्माण नहीं कराया जाता है, तब तक स्वच्छ भारत अभियान का सपना पूरा नहीं हो सकता है.