सड़क दुर्घटना में दो घायल

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मालपहाड़ी रोड में मंगलवार को भगत सिंह चौक के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. जिसमें एक को गंभीर चोट आयी है.जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह किस्मत कदमसार पंचायत निवासी मिंटू शेख व लालटु शेख अपने मोटरसाइकिल जेएच 16 बी 8759 से प्रखंड मुख्यालय की […]

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मालपहाड़ी रोड में मंगलवार को भगत सिंह चौक के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. जिसमें एक को गंभीर चोट आयी है.जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह किस्मत कदमसार पंचायत निवासी मिंटू शेख व लालटु शेख अपने मोटरसाइकिल जेएच 16 बी 8759 से प्रखंड मुख्यालय की ओर आ रहा था.
इसी बीच विपरीत दिशा से तेजी से जा रहे ट्रक जेएच 02 जे/3234 द्वारा धक्का मारे जाने के कारण लालटु शेख गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि मिंटू शेख को हल्की चोट आयी है.
इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एएसआइ सियाराम मिश्र घटना स्थल पर पहुंच कर ट्रक व मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >