पाकुड़ जिले में अबुआ आवास योजना के 500 लाभुकों का हुआ गृह प्रवेश

पाकुड़ जिले में अबुआ आवास योजना के 500 लाभुकों का हुआ गृह प्रवेश

“अबुआ आवास योजना” से गरीबों का पूरा हो रहा है पक्के घर का सपना

लाभुकों को प्रेशर कुकर एवं शॉल भेंट कर किया गया सम्मानित

संवाददाता, पाकुड़. पाकुड़ जिले में अबुआ दिवस पर रविवार को अबुआ आवास योजना के तहत 500 लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया गया. डीसी मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, मुखिया विकास गोंड, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं दिलीप टुडू तथा अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर गृह प्रवेश कराया. लाभार्थियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले कच्चे मकानों में रहते थे, लेकिन अब सरकार की मदद से उनका पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है. कार्यक्रम में गोकुलपुर पंचायत के मकलू टुडू और सुंदरपुर पंचायत की रेया रानी मंडल के नवनिर्मित आवासों का भी गृह प्रवेश कराया गया. डीसी ने कहा कि ये आवास अन्य लाभार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे.

योजनाओं का उठायें लाभ : डीसी

डीसी मनीष कुमार ने कहा कि अबुआ आवास योजना के तहत जिले में लगातार छठे महीने गृह प्रवेश हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान मिले. लाभुक जल्द आवास निर्माण पूरा करें ताकि अगले वर्ष तक जिले में सभी आवास बन जाएं. यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें तीन कमरों वाले पक्के मकान, शौचालय और नल से जल योजना का लाभ मिल रहा है.

जिले के सभी प्रखंडों में हुआ आयोजन

अबुआ दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों में एक साथ लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. कुल 500 लाभुकों को इस योजना के अंतर्गत पक्का मकान उपलब्ध कराया गया. जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >