160वां हूल दिवस : संताल हूल के महानायक
अमड़ापाड़ा : 160वां हूल दिवस के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के गुम्मा मोड़ स्थित अमर शहीद सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी व लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुमरू ने माल्यार्पण किया. मौके पर विधायक प्रो मरांडी ने कहा कि सिदो-कान्हो ने अंगरेज और महाजनों के खिलाफ जमीन की लड़ाई लड़ी थी. इस लड़ाई में हजारों आदिवासियों की जान भी गई थी.
मौके पर मनोज भगत, पप्पू भगत,श्रीराम भगत, संजय रजक, शिवधन मुमरू, जिप सदस्य निर्माता टुडू आदि मौजूद थे.
