पाकुड़ : राज प्लस टू विद्यालय में शनिवार को मदरसा सेराजुल उलूम नौरोत्तमपुर में तीन पदों की बहाली हेतु परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 40 आवेदकों में से 24 परीक्षार्थी शामिल हुए.
मौलवी, हाफिज व शिक्षक पद पर बहाली के लिए आयोजित उपरोक्त परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी, दंडाधिकारी के रूप में कनीय अभियंता रमेश प्रसाद सिंह, एक्सपर्ट लाल मोहम्मद, मो मुख्तार अहमद व मो शमशेर आलम मुख्य रूप से मौजूद थे. जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सहनी ने बताया कि सोमवार को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जायेगा.
