दो ट्रेनों का रूट बदला

पाकुड़ : वड़ा डिवीजन के रामपुरहाट-पाकुड़ रेलखंड में मेगा ब्लॉक लिये जाने से कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया. जबकि कई ट्रेन के रूट बदल दिया गया. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हावड़ा डिवीजन के पाकुड़, नगरनबी, राजग्राम व मल्लारपुर में मेगा ब्लॉक लिये जाने के कारण 13012 डाउन मालदा-हावडा इंटरसिटी […]

पाकुड़ : वड़ा डिवीजन के रामपुरहाट-पाकुड़ रेलखंड में मेगा ब्लॉक लिये जाने से कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया. जबकि कई ट्रेन के रूट बदल दिया गया.

रेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हावड़ा डिवीजन के पाकुड़, नगरनबी, राजग्राम व मल्लारपुर में मेगा ब्लॉक लिये जाने के कारण 13012 डाउन मालदा-हावडा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन व 15657 अप कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार कशे आजिमगंज होकर चलाया गया. वहीं 53063 व 53064 अप व डाउन बर्धमान-बरहरवा पैसेंजर ट्रेन के परिचालन को रद्द कर दिया गया. ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने व रूट में परिवर्तन के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

स्टेशन प्रबंधक वैरागी दास ने बताया कि हावड़ा डिवीजन के कई रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य किया जा रहा है. जिस कारण मेगा ब्लॉक लिया गया है. इसी वजह से ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >