कॉलेज छात्रों ने प्राचार्य को घेरा

स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं होने पर भड़के पाकुड़ : केकेएम कॉलेज स्थित आदिवासी कल्याण बालक छात्रवास के दर्जनों छात्रों ने मंगलवार को प्राचार्य डॉ चंद्रशेखर झा को कार्यालय में घंटों घेरे रखा. छात्र अपनी 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे. छात्रों की मांग में दैनिक भत्ता में नये कार्यरत कर्मचारियों […]

स्नातकोत्तर की पढ़ाई नहीं होने पर भड़के
पाकुड़ : केकेएम कॉलेज स्थित आदिवासी कल्याण बालक छात्रवास के दर्जनों छात्रों ने मंगलवार को प्राचार्य डॉ चंद्रशेखर झा को कार्यालय में घंटों घेरे रखा. छात्र अपनी 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे. छात्रों की मांग में दैनिक भत्ता में नये कार्यरत कर्मचारियों को हटाने, स्नात्कोत्तर की पढ़ाई शीघ्र शुरू कराने, कॉलेज परिसर में इलाहाबाद बैंक शाखा अविलंब खोले जाने, चापानल लगाने, सांस्कृतिक भवन निर्माण कराने, साइकिल स्टैंड बनाने सहित अन्य मांग शामिल हैं.
जिस पर प्राचार्य डॉ चंद्रशेखर झा ने बताया कि कॉलेज में स्नात्कोत्तर की पढ़ाई शुरू करने को लेकर कुलसचिव को लिखा गया है. वहीं चापानल निर्माण के लिए पीएचइडी विभाग को भी लिखा गया. शेष मांगों पर बैठक कर निर्णय लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >