पाकुड़ : रेलवे स्टेशन परिसर में नशे में धुत वन विभाग डीएफओ के आदेशपाल डीडी दत्ता ने सोमवार को एक रिक्शाचालक की जमकर धुनाई कर दी. जिससे रिक्शाचालक पश्चिम बंगाल के चतरा गांव निवासी काजल शेख गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार श्री दत्ता स्टेशन की ओर जा रहे थे.
रिक्शा चालक से टकरा जाने के कारण आदेशपाल ने रिक्शाचालक को पीट दिया. इसमें घायल रिक्शाचालक काजल शेख को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं इस घटना से आक्रोशित रिक्शा चालकों ने आदेशपाल को पकड़ कर जम कर धुनाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार कर्ण घटना स्थल पर पहुंच कर आदेशपाल डीडी दत्ता को थाना लाकर पूछताछ कर रही है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी मनोज कुमार कर्ण ने बताया कि आदेशपाल नशे की हालत में है. वन विभाग के वरीय अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया गया है.
क्या कहते हैं डीएफओ
डीएफओ नागेंद्र बैठा ने बताया कि डीडी दत्ता हमेशा नशे में रहता है और कार्यालय से अक्सर गायब रहता है. इस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
