शिक्षक बहाली की परीक्षा रद्द

मदरसा शिक्षक बहाली परीक्षा में सांठ-गांठ का आरोप, भड़के परीक्षार्थी मदरसा शिक्षक बहाली परीक्षा में सांठ-गांठ का आरोप, भड़के परीक्षार्थी 29 में से 22 परीक्षार्थियों ने किया बहिष्कार तीन पदों पर होनी थी शिक्षकों की बहाली परीक्षार्थियों ने जमकर मचाया हंगामा की नारेबाजी पाकुड़ : राज प्लस टू विद्यालय पाकुड़ में रविवार को मदरसा सेराजुल […]

मदरसा शिक्षक बहाली परीक्षा में सांठ-गांठ का आरोप, भड़के परीक्षार्थी
मदरसा शिक्षक बहाली परीक्षा में सांठ-गांठ का आरोप, भड़के परीक्षार्थी
29 में से 22 परीक्षार्थियों ने किया बहिष्कार
तीन पदों पर होनी थी शिक्षकों की बहाली
परीक्षार्थियों ने जमकर मचाया हंगामा की नारेबाजी
पाकुड़ : राज प्लस टू विद्यालय पाकुड़ में रविवार को मदरसा सेराजुल उलूम नौरोत्तमपुर द्वारा पूर्व निर्धारित शिक्षक बहाली को लेकर आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों द्वारा हंगामा किये जाने व परीक्षा बहिष्कार किये जाने के बाद रद्द कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उक्त मदरसा में रिक्त तीन पदों पर शिक्षक बहाली को लेकर परीक्षा आयोजित की गयी थी. जिसमें कुल 29 परीक्षार्थी परीक्षा में पहुंचे थे. जिसमें 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के दौरान सांठ-गांठ किये जाने की आशंका जताते हुए परीक्षा का बहिष्कार करते हुए हंगामा कर दिया.
बहिष्कार कर रहे परीक्षार्थियों द्वारा पुराने प्रबंध समिति को भंग कर नया समिति बनाया जाय, शिक्षक बहाली को लेकर आयोजित होनी वाली परीक्षा उपायुक्त के नेतृत्व में लिया जाय सहित अन्य मांग किया जा रहा था. इधर परीक्षा केंद्र में मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी, मजिस्ट्रेट रामकुमार साहा सहित अन्य पुलिस मौजूद थे.
बैठक के बाद रद्द हुई परीक्षा
मदरसा सेराजूल उलूम नौरोत्तमपुर द्वारा शिक्षक बहाली को लेकर आयोजित परीक्षा के दौरान अधिकांश परीक्षार्थीयों द्वारा परीक्षा का बहिष्कार कर दिये जाने के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी की मौजूदगी में एक बैठक कर आयोजित की गयी.
जिसमें उपरोक्त मदरसा के प्रधान मौलवी, एक्सपर्ट, प्रबंध समिति के सदस्य आदि मौजूद थे. जिसमें परीक्षा में मात्र सात परीक्षार्थी के होने के कारण बैठक में अगले आदेश तक परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया. जिसकी जानकारी काउंसिल को भी दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >