पाकुड़ में 10 अवैध क्रशर सील, 24 ट्रक जब्त

पाकुड़ : जिला प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे पत्थर क्रशर व खदान के खिलाफ गुरुवार को अभियान चला कर बड़ी कार्रवाई की है. एसडीओ विद्यानंद शर्मा के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स ने नगर थाना, मुफस्सिल थाना व ओपी थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कुल 10 अवैध क्रशरों को सील किया है, साथ […]

पाकुड़ : जिला प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे पत्थर क्रशर व खदान के खिलाफ गुरुवार को अभियान चला कर बड़ी कार्रवाई की है. एसडीओ विद्यानंद शर्मा के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स ने नगर थाना, मुफस्सिल थाना व ओपी थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कुल 10 अवैध क्रशरों को सील किया है, साथ ही 24 ट्रक को जब्त किया है. अवैध पत्थर खदान व क्रशर के संचालन से संबंधित खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से छापी थी. इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की.
जानकारी के मुताबिक एसडीओ श्री पंकज के नेतृत्व में की गयी छापेमारी के दौरान नगर थाना क्षेत्र से चार, मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र से 15 तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पांच दसचकिया ओवरलोड ट्रक को जब्त किया है. वहीं मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के पीपलजोड़ी में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित किये जाने की आशंका को लेकर कुल 10 क्रशर को सील कर दिया है.
छापेमारी के दौरान जब्त किये गये ट्रकों के विरुद्ध एफआइआर किये जाने को लेकर संबंधित सभी थाना प्रभारी को एसडीओ श्री पंकज ने निर्देश दिया है. मौके पर एसडीपीओ कौशल किशोर, डीटीओ राम कुमार मंडल, वाणिज्य कर पदाधिकारी श्रवण कुमार प्रजापति, खनन विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश मिंज के अलावा अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
‘‘ अवैध उत्खनन मामले को लेकर प्रशासन गंभीर है. लगातार अभियान चला कर जिले में चल रहे अवैध रूप से खदान व क्रशरों को सील करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
– विद्यानंद शर्मा, एसडीओ, पाकुड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >