पाकुड़ : डीइओ बालेश्वर सहनी ने शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र पाकुड़ का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रखंड साक्षरता समिति के रोकड़ पंजी, रोकड़ पंजी के पृष्ठ संख्या दो में 31 मार्च 2014 के बाद कोई भी आय-व्यय का लेखा संधारित नहीं पाया गया.
मौके पर मौजूद बीइइओ को दो दिनों के अंदर रोकड़ पंजी अद्यतन कर अंकेक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान सर्व शिक्षा अभियान द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की भी जानकारी ली. मौके पर बीइइओ के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
