ट्रेन में यात्रियों से डेढ़ लाख की लूट

तीनपहाड़ : मालदा रेल डिवीजन अंतर्गत तीनपहाड़-कल्याणचक स्टेशन के बीच आजिमगंज-जमालपुर (53411 अप) पैसेजर ट्रेन में दोपहर 1:13 बजे दिनदहाड़े एक व्यवसायी से अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. लूट के बाद दलाही रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कूद कर भागने के क्रम में ग्रामीणों ने लुटेरों को धर दबोचा. लूट के शिकार […]

तीनपहाड़ : मालदा रेल डिवीजन अंतर्गत तीनपहाड़-कल्याणचक स्टेशन के बीच आजिमगंज-जमालपुर (53411 अप) पैसेजर ट्रेन में दोपहर 1:13 बजे दिनदहाड़े एक व्यवसायी से अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. लूट के बाद दलाही रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कूद कर भागने के क्रम में ग्रामीणों ने लुटेरों को धर दबोचा. लूट के शिकार कपड़ा व्यवसायी जगदीश सुरेका साहेबगंज चौक बाजार के रहनेवाले हैं. अपराधी चार की संख्या में हथियार से लैस थे.
पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने अपराधियों की जम कर पिटाई भी कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीपीओ अनुदीप सिंह, राजमहल थाना प्रभारी द्वारिका राम, तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किये. पुलिस ने लूट की राशि भी जब्त कर ली है. समाचार लिखे जाने तक रेल पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >