हिरणपुर में पेड़ से लटकता मिला युवती का शव

हिरणपुर : पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिंदाडीह गांव के बाहर पेड़ से लटकता युवती का शव बरामद किया है. युवती की पहचान बिंदाडीह गांव निवासी बाबूलाल हांसदा की पुत्री मंझली हांसदा (20 वर्ष) के रूप में हुई है. मामला आत्महत्या या फिर हत्या का है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस छानबीन कर […]

हिरणपुर : पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिंदाडीह गांव के बाहर पेड़ से लटकता युवती का शव बरामद किया है. युवती की पहचान बिंदाडीह गांव निवासी बाबूलाल हांसदा की पुत्री मंझली हांसदा (20 वर्ष) के रूप में हुई है.
मामला आत्महत्या या फिर हत्या का है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस छानबीन कर रही है. इधर मृतका के भाई माइनेल हांसदा ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि वह बुधवार से ही गायब थी.
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई परंतु उसका पता नहीं चल पाया था. गुरुवार का उसका शव एक पेड़ से लटका पाया गया. उपरोक्त मामले को लेकर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >