प्रभारी सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षणकुछ केंद्र मिले बंद तो कुछ में बच्चों की उपस्थिति नगण्यप्रतिनिधि, हिरणपुर प्रभारी सीडीपीओ देवराज गुप्ता ने बुधवार को प्रख्ंाड के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान श्री गुप्ता ने टोंगीपहाड़ स्थित केंद्र तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय से महज 50 मीटर दूर स्थित हरिजन टोला केंद्र को बंद पाया. साथ ही हाथकाठी केंद्र चार में मात्र चार बच्चे, गोविंदपुर केंद्र संख्या 1 एवं 2 में 5-5 बच्चे उपस्थित पाये गये. प्रभारी सीडीपीओ श्री गुप्ता ने केंद्रों के बंद रहने के कारण पर्यवेक्षिका तृप्ति भंडारी के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए संबंधित सेविकाओं से स्पष्टीकरण तलब किया है. प्रभारी सीडीपीओ श्री गुप्ता ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. केंद्रों का संचालन सुचारु रूप से हो इसके लिये हर संभव प्रयास किया जायेगा.
ओके :::::: पर्यवेक्षिका का वेतन रोका, सेविकाओं से स्पष्टीकरण
प्रभारी सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षणकुछ केंद्र मिले बंद तो कुछ में बच्चों की उपस्थिति नगण्यप्रतिनिधि, हिरणपुर प्रभारी सीडीपीओ देवराज गुप्ता ने बुधवार को प्रख्ंाड के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान श्री गुप्ता ने टोंगीपहाड़ स्थित केंद्र तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय से महज 50 मीटर दूर स्थित […]
