पर्यवेक्षिकाएं प्रतिदिन करें केंद्र का निरीक्षण : सीडीपीओ

सेविकाएं जल्द जमा करें ग्रोथ चार्टआंगनबाड़ी केंद्र को हो नियमित संचालनप्रतिनिधि, पाकुड़बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ खदीजा फरजाना ने बुधवार को पर्यवेक्षिका व आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की. इसमें सीडीपीओ ने सेविकाओं को जल्द से जल्द ग्रोथ चार्ट सौंपने का निर्देश दिया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन करने, पोषाहार वितरण समय […]

सेविकाएं जल्द जमा करें ग्रोथ चार्टआंगनबाड़ी केंद्र को हो नियमित संचालनप्रतिनिधि, पाकुड़बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ खदीजा फरजाना ने बुधवार को पर्यवेक्षिका व आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की. इसमें सीडीपीओ ने सेविकाओं को जल्द से जल्द ग्रोथ चार्ट सौंपने का निर्देश दिया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन करने, पोषाहार वितरण समय पर करने का निर्देश दिया. वहीं पर्यवेक्षिकाओं को प्रत्येक दिन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया. कहा कि किसी केंद्र में अनियमितता पाई जायेगी तो संबंधित सेविकाओं पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >