गौ हत्या व तस्करी के विरोध में बजरंग दल का धरना

प्रतिनिधि, महेशपुरप्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा गौ हत्या एवं गौ तस्करी के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इसका नेतृत्व प्रखंड संयोजक अजीत साह ने की. धरना में कार्यकर्ताओं ने गौ हत्या बंद करो, गौ तस्करी बंद करो आदि नारे लगाये. धरना के पश्चात कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त पाकुड़ […]

प्रतिनिधि, महेशपुरप्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा गौ हत्या एवं गौ तस्करी के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इसका नेतृत्व प्रखंड संयोजक अजीत साह ने की. धरना में कार्यकर्ताओं ने गौ हत्या बंद करो, गौ तस्करी बंद करो आदि नारे लगाये. धरना के पश्चात कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त पाकुड़ के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें 2005 में बने कानून गौ हत्या एवं गौ तस्करी के खिलाफ बने कानून को सख्ती से लागू कराने की मांग की. साथ ही कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बजरंग दल चरणबद्ध आंदोलन चलायेगा. मौके पर बाबूलाल मुर्मू, गोलू किस्कू, कैलाश मुर्मू, सुनील पहाडि़या, सुनील भगत के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.——————————-27 मईफोटो संख्या- 03 पाकुड से जा रहा हैकैप्सन- धरना प्रदर्शन करते कार्यकर्ता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >