ओके::भाजपा की बैठक में जन कल्याण पर्व मनाने का निर्णय

-भाजपा के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई-महासंपर्क अभियान चलाने व कार्यशाला आयोजित करने पर भी हुआ विचार-विमर्श 26 मईफोटो संख्या-21 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- बैठक में मौजूद भाजपा के नेताप्रतिनिधि, पाकुड़रेलवे मैदान पाकुड़ में मंगलवार को भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद […]

-भाजपा के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई-महासंपर्क अभियान चलाने व कार्यशाला आयोजित करने पर भी हुआ विचार-विमर्श 26 मईफोटो संख्या-21 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- बैठक में मौजूद भाजपा के नेताप्रतिनिधि, पाकुड़रेलवे मैदान पाकुड़ में मंगलवार को भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने की. बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साहा, सुनील कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता एवं महासंपर्क अभियान के जिला प्रमुख हिसाबी राय मुख्य रूप से मौजूद थे. इस दौरान केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने को लेकर जन कल्याण पर्व मनाने, महासंपर्क अभियान चलाने तथा कार्यशाला आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया. जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री, झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक एवं सांसद मौजूद रहेंगे. मौके पर शैलेंद्र प्रसाद भगत, सुलेमान मुर्मू, दिनेश मरांडी, विजय भगत, सादेकुल आलम, नरेन साहा, दुर्गा मरांडी, देवीधन टुडू, श्यामल गोस्वामी, अमरीश घोष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >