आपदा पीड़ित को राहत सामग्री देने की प्रशासनिक पहल शुरू

उधवा : प्रखंड क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिये प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है.इसको लेकर गुरुवार को स्थानीय विधायक अनंत ओझा एवं अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल विधान चंद्र चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर क्षतिपूर्ति का निरीक्षण किया. इनदोनों ने सरफराजगंज पंचायत, श्रीधर, प्राणपुर, पलाशगाछी एवं राधानगर सहित अन्य […]

उधवा : प्रखंड क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिये प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है.इसको लेकर गुरुवार को स्थानीय विधायक अनंत ओझा एवं अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल विधान चंद्र चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर क्षतिपूर्ति का निरीक्षण किया.
इनदोनों ने सरफराजगंज पंचायत, श्रीधर, प्राणपुर, पलाशगाछी एवं राधानगर सहित अन्य जगहों का भ्रमण किया और लोगों की समस्या जाना. श्री ओझा ने कहा कि दियरा क्षेत्र में सबसे अधिक क्षति हुई है. प्रशासनिक पदाधिकारी को पीड़ित परिवारों की सूची बना कर आपदा राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार को यथाशीघ्र पत्रचार करने के लिये कहा गया है.
तत्काल राहत में प्रखंड प्रशासन द्वारा चावल, तेल, पॉलीथिन उपलब्ध कराया जायेगा. इस अवसर पर अंचलाधिकारी यामुन रविदास, राजस्व कर्मचारी दु:खहरण दास, महेश चौधरी, राजेंद्र राय, रामनंद साहा, गौतम कुमार, शिव शंकर यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >