तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

फाइनल मैच होगा 24 अप्रैल कोप्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के आसनडीपा फुटबॉल मैदान में बुधवार को बापूजी क्लब आसनडीपा द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयेाजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रमुख राम सिंह टुडू ने किया. पहला मैच मिलन स्टार क्लब दुर्गापुर एवं मांझीटोला गोकुलपुर के बीच हुआ. जिसमें दुर्गापुर की टीम ने जीत दर्ज की. […]

फाइनल मैच होगा 24 अप्रैल कोप्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के आसनडीपा फुटबॉल मैदान में बुधवार को बापूजी क्लब आसनडीपा द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयेाजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रमुख राम सिंह टुडू ने किया. पहला मैच मिलन स्टार क्लब दुर्गापुर एवं मांझीटोला गोकुलपुर के बीच हुआ. जिसमें दुर्गापुर की टीम ने जीत दर्ज की. पहले दिन टूर्नामंेट को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष सीरिल टुडू, सचिव बबलू किस्कू, कोषाध्यक्ष गोदना टुडू, मरांग किस्कू, जोएल हेम्ब्रम, जुनू मरांडी, बेस्तो हेंब्रम ने सक्रिय भूमिका निभायी. उद्घोषक की भूमिका सीरिल टुडू एवं रेफरी की भूमिका रिचर्ड टुडू, मार्टिन मरांडी एवं धनेश्वर हांसदा थे. फाइनल मैच 24 अप्रैल को होगा. विजेता टीम को 25 हजार एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिये जायेंगे. ………..फोटो संख्या 8- आसनडीपा फुटबॉल मैदान में खेलते खिलाडी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >