प्रतिनिधि, पाकुडि़या प्रखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रवींद्र प्रसाद की मनमानी के विरोध में प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और बीइइओ का पुतला फूंका. इससे पहले झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ एवं झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने जुलूस निकाला और बीडीओ कार्यालय पहंुचे. इस दौरान शिक्षक बीइइओ को निलंबित करने, शिक्षको का किये जा रहे भयादोहन पर रोक लगाने, शिक्षकों के मान सम्मान पर ठेस पहुचाने बंद करों आदि नारे लगा रहे थे. साथ ही इस मामले को लेकर बीइइओ पर कार्रवाई करने की बात कही गयी. इसके बाद शिक्षकों ने तत्कालीन डीसी केके दास द्वारा दिये गये जांच के निर्देश के बाबजूद अब तक बीइइओ के खिलाफ जांच व कार्रवाई नहीं किये जाने से भी आक्रोशित थे. प्रदर्शन को सफल बनाने में उमेश सहनी, प्रदीप साह, सुशील मुर्मू, अशोक साह, राज किशोर प्रसाद , अज्ञांता ओझा आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी. धरना-प्रदर्शन के उपरांत डीसी के नाम मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया. ………फोटो संख्या 19-
बीइइओ का पुतला शिक्षकों ने फुूंका
प्रतिनिधि, पाकुडि़या प्रखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रवींद्र प्रसाद की मनमानी के विरोध में प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और बीइइओ का पुतला फूंका. इससे पहले झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ एवं झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने जुलूस निकाला और बीडीओ कार्यालय पहंुचे. इस दौरान शिक्षक […]
