-इस दौरान बच्चों ने शिक्षा जागरूकता संबंधित नारे भी लगाये————————कार्यक्रम इस प्रकार20 को डोर-टू-डोर भ्रमण कर बच्चों के अभिभावकों को किया जायेगा जागरूक 21 को सभी विद्यालय में विशेष भोजन का कार्यक्रम होगा22 को विद्यालय परिसर के साथ-साथ विद्यालय पोषक क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्यक्रम चलाया जायेगाप्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाविद्यालय चलें, चलायें अभियान को लेकर शनिवार को प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय अमड़ापाड़ा के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शंभुनाथ झा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली में शामिल बच्चों ने पूरे पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान बच्चों ने शिक्षा संबंधित नारे भी लगाये. मौके पर प्रधान शिक्षक विनय कुमार झा, माता समिति के असमत आरा, सहायक शिक्षिका अनीता मरांडी, कंचन मधुरा इक्का, मायालता किस्कू आदि मौजूद थी. यह कार्यक्रम प्रखंड के सभी विद्यालयों में चलाया गया. बीइइओ सुशीला मुर्मू ने बताया कि 20 अप्रैल को डोर-टू-डोर भ्रमण किया जायेगा. भ्रमण में जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंध समिति, बाल संसद, ग्राम शिक्षा समिति, माता समिति एवं शिक्षकों द्वारा उन घरों में जाकर बच्चों के माता-पिता को विद्यालय में नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा. 21 अप्रैल को सभी विद्यालय में विशेष भोजन का कार्यक्रम होगा. जिसमें विशेष कर अनामांकित बच्चों को आमंत्रित किया जायेगा और 22 अप्रैल को विद्यालय परिसर के साथ-साथ विद्यालय पोषक क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्यक्रम चलाया जायेगा.
ओके::विद्यालय चलें, चलायें अभियान को लेकर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
-इस दौरान बच्चों ने शिक्षा जागरूकता संबंधित नारे भी लगाये————————कार्यक्रम इस प्रकार20 को डोर-टू-डोर भ्रमण कर बच्चों के अभिभावकों को किया जायेगा जागरूक 21 को सभी विद्यालय में विशेष भोजन का कार्यक्रम होगा22 को विद्यालय परिसर के साथ-साथ विद्यालय पोषक क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्यक्रम चलाया जायेगाप्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाविद्यालय चलें, चलायें अभियान को लेकर शनिवार को […]
