डीसी से मिले कोयला खदान में काम करने वाले कर्मी

कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति करने की लगायी गुहार प्रतिनिधि, पाकुड़पचुवाड़ा सेंट्रल एवं नॉर्थ कोल ब्लॉक से जुड़े पाकुड़ रेलवे साइडिंग के कर्मी शुक्रवार को डीसी से मिले. कर्मियों ने डीसी से बंद पड़े कोयला खदान में उत्खनन का कार्य चालू करने तथा कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति करने की मांग की. कर्मचारियों ने बताया कि पिछले […]

कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति करने की लगायी गुहार प्रतिनिधि, पाकुड़पचुवाड़ा सेंट्रल एवं नॉर्थ कोल ब्लॉक से जुड़े पाकुड़ रेलवे साइडिंग के कर्मी शुक्रवार को डीसी से मिले. कर्मियों ने डीसी से बंद पड़े कोयला खदान में उत्खनन का कार्य चालू करने तथा कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति करने की मांग की. कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 18 दिनों से कोयला खदान में उत्पादन बंद रहन से रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. कहा कि दोनों कोयला परियोजना को शीघ्र चालू कराने से उन्हें रोजगार मिल सके. कर्मियों ने कोयला खदान में स्थायी नियुक्ति करने की भी मांग की. डीसी से मिलने पहंुचे शिष्टमंडल मंे मोताहर हुसैन, रूपेंद्र तिवारी, विपुल महता, तारकेश्वर प्रसाद, योगेश कुमार सिंह, तारिक अनवर, बुद्धेश्वर मोदक, प्रदीप कुमार सिंह, बबलू सिंह, रंजीत बनर्जी आदि थे. 30 मार्च से बंद है कोयला उत्खनन व परिवहन.अमड़ापाड़ा प्रखंड के पचुवाड़ा सेंट्रल एवं नॉर्थ कोल ब्लॉक में कोयला उत्खनन सहित परिवहन 30 मार्च से बंद है. इस वजह से मजदूरों, रेलवे साइडिंग के कर्मियों सहित ट्रांसपोर्टरों व डंपर मालिकों के समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वहीं अमड़ापाड़ा व पाकुड़ के अलावा लिंकरोड के किनारे के व्यवसायियों के व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है. ………….फोटो संख्या 3 – डीसी से मिलने समाहरणालय पहुंचे कोयला खदान के कर्मी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >