ओके::ग्रामीणों ने घटिया शौचालय निर्माण का आरोप लगाया

–बीडीओ से की जांच की मांगप्रतिनिधि, महेशपुरक्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रखंड परिसर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बनाये जा रहे शौचालय निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय निर्माण कार्य को लेकर ना ही ग्राम जल स्वच्छता समिति द्वारा योजना स्थल पर सूचना पट्ट […]

–बीडीओ से की जांच की मांगप्रतिनिधि, महेशपुरक्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रखंड परिसर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बनाये जा रहे शौचालय निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय निर्माण कार्य को लेकर ना ही ग्राम जल स्वच्छता समिति द्वारा योजना स्थल पर सूचना पट्ट लगाया गया है और ना ही पानी का उचित प्रबंधन किया गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त कार्य में समिति व कनीय अभियंता की मिलीभगत है. साथ ही योजना में बंगला भट्टा ईंट का भी प्रयोग किया जा रहा है. इस बाबत विभाग के कनीय अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. ग्रामीणों ने बीडीओ से निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. —————————————-फोटेा संख्या 12 – निर्माण स्थल पर रखा बंगला भट्टा का ईंट. फोटो संख्या 11 – बनाया गया शौचालय का टंकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >