बहला-फुसला कर महिला का अपहरण

महेशपुर. आमझारी निवासी लोधो हेंब्रम ने महेशपुर थाना में लिखित शिकायत दी है. शिकायत में श्री हेंब्रम ने उल्लेख किया है कि मेरी शादी महेशपुर थाना क्षेत्र के पथरघट्टा निवासी सनोती मुर्मू से हुई थी. मेरी पत्नी मायके घूमने गयी थी. आमझारी निवासी बरसन किस्कू ने मेरी पत्नी को बहला-फुसला कर कोलकाता लेकर चला गया […]

महेशपुर. आमझारी निवासी लोधो हेंब्रम ने महेशपुर थाना में लिखित शिकायत दी है. शिकायत में श्री हेंब्रम ने उल्लेख किया है कि मेरी शादी महेशपुर थाना क्षेत्र के पथरघट्टा निवासी सनोती मुर्मू से हुई थी. मेरी पत्नी मायके घूमने गयी थी. आमझारी निवासी बरसन किस्कू ने मेरी पत्नी को बहला-फुसला कर कोलकाता लेकर चला गया एवं पुन: एक माह बाद बरसन किस्कू द्वारा मारपीट कर कैयराछत्तर के पास छोड़ दिया. वादी के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 73/15 भादवि की धारा 497, 488, 328, 342 के तहत मामला दर्ज कर बरसन किस्कू को अभियुक्त बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >