शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर

मीडिया वर्कशॉप : मिशन इंद्रधनुष की सफलता को लेकर विमर्श पाकुड़ : मिशन इंद्रधनुष मीडिया वर्कशॉप का आयोजन बुधवार को होटल आरके पैलेस के सभागार में किया गया. आयोजित कार्यशाला में यूनिसेफ के झारखंड हेल्थ ऑफिसर डॉ राहुल कापसे, मोयरा धावा, सिविल सर्जन डॉ शिव शंकर हरिजन, एसीएमओ डॉ रमेश प्रसाद सिंह, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर […]

मीडिया वर्कशॉप : मिशन इंद्रधनुष की सफलता को लेकर विमर्श
पाकुड़ : मिशन इंद्रधनुष मीडिया वर्कशॉप का आयोजन बुधवार को होटल आरके पैलेस के सभागार में किया गया. आयोजित कार्यशाला में यूनिसेफ के झारखंड हेल्थ ऑफिसर डॉ राहुल कापसे, मोयरा धावा, सिविल सर्जन डॉ शिव शंकर हरिजन, एसीएमओ डॉ रमेश प्रसाद सिंह, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर सुभोदीप भुईया मुख्य रूप से मौजूद थे.
कार्यशाला में मिशन इंद्रधनुष के तहत जिले के अप्रतिरक्षित बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. यूनिसेफ के हेल्थ ऑफिसर डॉ राहुल ने बताया कि सूचना एवं जागरूकता की कमी की वजह से 60 प्रतिशत, साइड इफेक्ट के डर की वजह से 18 प्रतिशत एवं ऑपरेशन गैप की वजह से 28 प्रतिशत बच्चें का टीकाकरण नहीं हो पाता है. उन्‍होंने बताया कि चार राउंड में आगामी 7 अप्रैल से 7 दिनों तक प्रत्येक माह मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत शून्य से दो साल के छूटे हुए बच्चें एवं गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि यदि सही तरीके से टीकाकरण हो तो 90 प्रतिशत शिशु मृत्यु दर पर रोक लगेगी. कार्यशाला में बताया गया कि बुखार, डायरिया, कफ के शिकार बच्चें का भी टीकाकरण किया जा सकता है. मौके पर सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर सुभोदीप भुइया ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के तहत अप्रतिरक्षित बच्चें का टीकाकरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पाकुड़ जिले में 731 क्षेत्र का चयन किया गया है.
जहां शत प्रतिशत टीकाकरण अब तक नहीं हो पाया है. उन्होंने बताया कि सहिया के माध्यम से घर घर जाकर हेल्थ काउंट कर छूटे हुए बच्चों की पहचान की जा रही है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन ने आयोजित मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से सहयोग की अपील की. आयोजित कार्यशाला में मिशन इंद्रधनुष की सफलता को लेकर बनायी गयी कार्य योजना, प्रचार प्रसार आदि के बारे में भी मीडिया कर्मियों को बताया गया.
आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में खाली उपकेंद्रों वाले क्षेत्र जहां तीन महीने से एएनएम पदस्थापित नहीं है, वैसे गांव जहां तीन महीने से नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किया गया हो, पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा चिह्न्ति क्षेत्र जहां नियमित टीकाकरण की सेवाएं नहीं दी गयी हो तथा सेवा से वंचित और दुर्गम क्षेत्र, वैसे गांव जहां नियमित टीकाकरण दर काफी कम है को मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत लक्षित क्षेत्र के रूप में चिह्न्ति करने की भी जानकारी दी गयी. कार्यशाला को सफल बनाने में यूनिसेफ के राजेश झा, रूपक दीक्षित, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तुहिन बनर्जी आदि सक्रिय दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >