अदालत में पारिवारिक विवादों का होगा निबटारा
लंबित पारिवारिक विवाद के मामलों के दोनों पक्षों को नोटिस जारी
पाकुड़ : आगामी 11 अप्रैल को न्याय सदन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित उक्त अदालत में पारिवारिक विवादों का निबटारा आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया जायेगा. उक्त बातें बुधवार को न्याय सदन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिफात अहमद ने कही. उन्होंने बताया कि लंबित पारिवारिक विवाद के मामलों के दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया गया है.
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जायेगा. आयोजित पत्रकार सम्मेलन में प्राधिकार के सचिव रमेश चंद्रा भी मौजूद थे.
