ओके... एसडीओ से की तालाब घेराबंदी रोकने की मांग

पाकुड़ . झारखंड विकास मोरचा के जिला अध्यक्ष जगतनारायण उपाध्याय ने मत्स्य विभाग द्वारा पाकुड़ मौजा के रानी दीघी तालाब के पटाल की घेराबंदी पर रोक लगाने की मांग की है. एसडीओ को दिये शिकायत पत्र में श्री उपाध्याय ने उल्लेख किया है कि पाकुड़ के रानी दीघी तालाब के सटे सैकड़ों बीघा धानी जमीन […]

पाकुड़ . झारखंड विकास मोरचा के जिला अध्यक्ष जगतनारायण उपाध्याय ने मत्स्य विभाग द्वारा पाकुड़ मौजा के रानी दीघी तालाब के पटाल की घेराबंदी पर रोक लगाने की मांग की है. एसडीओ को दिये शिकायत पत्र में श्री उपाध्याय ने उल्लेख किया है कि पाकुड़ के रानी दीघी तालाब के सटे सैकड़ों बीघा धानी जमीन है. उक्त तालाब के पटाल की घेराबंदी मत्स्य विभाग के पदाधिकारी द्वारा कुछ ठेकेदारों के सहयोग से की जा रही है. झाविमो जिला अध्यक्ष ने एसडीओ से तालाब की घेराबंदी पर रोक लगाने की मांग की है. शिकायत की प्रति उपायुक्त, आयुक्त एवं मुख्यमंत्री को भी भेजी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >