ओके::प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

– युवाओं से अपने कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील –सामाजिक कुरीतियों को मिटाने व स्वच्छता पर विशेष बल दिया गयाप्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड मुख्यालय में नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. बीडीओ राजीव कुमार मिश्रा […]

– युवाओं से अपने कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील –सामाजिक कुरीतियों को मिटाने व स्वच्छता पर विशेष बल दिया गयाप्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड मुख्यालय में नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रखंड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. बीडीओ राजीव कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. मौके पर युवा मंडल, महिला मंडल, युवा अधिकोष आदि के गठन पर चर्चा की गयी. मौके पर मौजूद युवाओं से अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील बीडीओ ने की. नेहरू युवा केंद्र के सहायक प्रभारी गिरजानंद रत्नाकर ने कृषि विकास, पशुधन की रक्षा एवं उपयोगिता, नशा मुक्त ग्राम, अंधविश्वास, बाल विवाह, पर्यावरण, भ्रूण हत्या आदि पर रोक के अलावे व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से की. मौके पर धनेश्वर टुडू, सोनिया चौधरी, सुमित्रा कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >