ओके::विधायक आलमगीर आलम ने विधानसभा में उठायी मांग

-पाकुड़ व साहिबगंज के ग्रामीण क्षेत्र में 16 घंटे मिले बिजली-पिछड़ी जाति के लिए आवासीय विद्यालय खोलने की भी मांग की प्रतिनिधि, पाकुड़स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने सोमवार को विस में पाकुड़ एवं साहिबगंज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे तक बिजली की आपूर्ति करने की मांग की. श्री आलम ने प्रश्नकाल के दौरान […]

-पाकुड़ व साहिबगंज के ग्रामीण क्षेत्र में 16 घंटे मिले बिजली-पिछड़ी जाति के लिए आवासीय विद्यालय खोलने की भी मांग की प्रतिनिधि, पाकुड़स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने सोमवार को विस में पाकुड़ एवं साहिबगंज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे तक बिजली की आपूर्ति करने की मांग की. श्री आलम ने प्रश्नकाल के दौरान पिछड़ी जाति के लिए आवासीय विद्यालय खोलने की भी मांग की. यह जानकारी विधायक आलमगीर आलम ने दूरभाष पर दी. श्री आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के सभी जिलों में पिछड़ी जाति के लिए आवासीय विद्यालय खोलने तथा दुमका ग्रिड का कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में 15-16 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया है. श्री आलम ने बताया कि विधानसभा में पाकुड़ जिले में 35 मेगावाट एवं साहिबगंज जिले में 40 मेगावाट बिजली आपूर्ति करने का भी मामला उठाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >