मां ने दिये दर्शन

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित महेशपुर में बासंतिक नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं मां कालरात्रि की पूजा वैदिक मंत्रोच्चर के साथ पुरोहितों द्वारा करायी गयी. सभी दुर्गा मंदिरों में प्रतिमा के दर्शन एवं पूजा के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. जिला मुख्यालय के […]

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित महेशपुर में बासंतिक नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं मां कालरात्रि की पूजा वैदिक मंत्रोच्चर के साथ पुरोहितों द्वारा करायी गयी. सभी दुर्गा मंदिरों में प्रतिमा के दर्शन एवं पूजा के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.
जिला मुख्यालय के छोटीअलीगंज चैती दुर्गा मंदिर, पाकुड़ राज हाइस्कूल रोड दुर्गा कॉलोनी स्थित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. इसके उपरांत पुरोहितों द्वारा पुष्पांजलि भी कराया गया. सभी दुर्गा मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. छोटीअलीगंज दुर्गा पूजा समिति द्वारा आकर्षक पंडाल बनाया गया है. यहां मेला का भी आयोजन किया गया. सुरक्षा के पुख्ता बंदोवस्त किये गये थे. महेशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक काठशल्ला स्थित वेदांत कुटीर आश्रम में प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा शुरू की गयी. बंगला रीति से पुरोहित द्वारा पूजा करायी गयी. बासंतिक नवरात्र के सातवें दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों में स्थापित कलश की भी पूजा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >