मैग्जिन हाउस के संतरी के खिलाफ एसपी ने दिया जांच का निर्देश

प्रतिनिधि, पाकुड़पुलिस लाइन स्थित मैगजिन हाउस में डियूटी में तैनात एक संतरी के खिलाफ एसपी ने जांच का निर्देश दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक डियूटी में तैनात संतरी नशे में धुत था और जब पुलिस लाइन के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा उससे पूछताछ की गयी तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. एसपी अनुप बिरथरे ने […]

प्रतिनिधि, पाकुड़पुलिस लाइन स्थित मैगजिन हाउस में डियूटी में तैनात एक संतरी के खिलाफ एसपी ने जांच का निर्देश दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक डियूटी में तैनात संतरी नशे में धुत था और जब पुलिस लाइन के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा उससे पूछताछ की गयी तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. एसपी अनुप बिरथरे ने बताया कि मिली सूचना पर शराब के नशे में डियूटी कर रहे संतरी के खिलाफ जांच के निर्देश दिये गये हैं. जांच रिपोर्ट आते ही उक्त संतरी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि डियूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जायेगा.——————————— डियूटी के दौरान शराब के नशे में पाया गया था संतरी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >