ओके::फ्लैग-बालिका शिक्षा उम्मुखीकरण कार्याशाला में डीएसइ ने कहा

–मौजूद हेडमास्टरों व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को बालिका शिक्षा उन्मुखीकरण को लेकर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दीप्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के धनुषपूजा मध्य विद्यालय प्रांगण में बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा बालिका शिक्षा उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालयों के हेडमास्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बतौर […]

–मौजूद हेडमास्टरों व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को बालिका शिक्षा उन्मुखीकरण को लेकर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दीप्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के धनुषपूजा मध्य विद्यालय प्रांगण में बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा बालिका शिक्षा उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालयों के हेडमास्टर एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया. कार्यशाला का उदघाटन जिला शिक्षा अधीक्षक अरुण कुमार ने किया. मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार सिन्हा, अधिवक्ता राजीव कुमार भी मौजूद थे. इस दौरान मौजूद हेडमास्टरों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को बालिका शिक्षा उन्मुखीकरण को लेकर किये जाने वाले कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया. सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गयी तथा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने की अपील की. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक श्री कुमार ने हेडमास्टरों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षों से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करने की अपील की.———————————–फोटो संख्या 1- कार्यशाला का उदघाटन करते डीएसइ फोटो संख्या 2 – कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >