प्रतिनिधि, पाकुड़ नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा जिले के छह प्रखंडों में 25 मार्च से राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक बलराम दास ने दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम के तहत युवा संसद और विकास के लिए युवा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, निर्मल भारत, सांसद आदर्श ग्राम योजना के अलावा विकास कार्यक्रम के लिए युवा की सामुदायिक व सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी, राष्ट्रीय युवा सलाहकार परिषद का गठन, राष्ट्रीय युवा विकास कोष का गठन आदि कार्य किये जायेंगे. पाकुड़ प्रखंड में 25 मार्च को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में, 26 मार्च को हिरणपुर प्रखंड के पंचायत भवन में, 27 मार्च को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय में, 28 मार्च को अमड़ापाड़ा प्रखंड के पंचायत भवन में, 29 मार्च को पाकुडि़या प्रखंड के किसान भवन मंे व 30 मार्च को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के किसान भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
ओके.... राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम कल से
प्रतिनिधि, पाकुड़ नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा जिले के छह प्रखंडों में 25 मार्च से राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक बलराम दास ने दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम के तहत युवा संसद और विकास के लिए युवा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री […]
