ओके :::: आदिवासी छात्रों ने मनाया बाहा पोरोब

प्रतिनिधि, पाकुड़ कुमार कालीदास मेमोरियल आदिवासी कल्याण छात्रावास प्रांगण में बुधवार को छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से बाहा पोरोब मनाया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ सुधीर हेंब्रम ने किया. इसके बाद नाइकी अल्फ्रेड मुर्मू एवं मोहन बास्की, जीयोन मरांडी ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा अर्चना की. पूजा के बाद आदिवासी छात्र […]

प्रतिनिधि, पाकुड़ कुमार कालीदास मेमोरियल आदिवासी कल्याण छात्रावास प्रांगण में बुधवार को छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से बाहा पोरोब मनाया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ सुधीर हेंब्रम ने किया. इसके बाद नाइकी अल्फ्रेड मुर्मू एवं मोहन बास्की, जीयोन मरांडी ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा अर्चना की. पूजा के बाद आदिवासी छात्र छात्राओं ने संताली गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में डॉ श्री हेंब्रम ने छात्रों से पठन पाठन के साथ अपनी संस्कृति एवं रीति-रिवाजों को बचाये रखने के लिए एकजुट रहने की अपील की. इस अवसर पर सनातन मुर्मू, डॉ विश्वनाथ कुमार, निर्मल मरांडी, विजय हेंब्रम, अजय टुडू, मुकेश मुर्मू, शंखो किस्कू, प्रेमलता टुडू, एलीना टुडू, शिबू मरांडी आदि थे………..फोटो संख्या 4- पारंपरिक पूजा कराते नाइकी.फोटो संख्या 3 – नृत्य व गीत प्रस्तुत करती छात्राएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >