सात दिनों से जलमीनार तक नहीं पहुंच रहा पानी

आधा दर्जन मुहल्लों के लोगों को पेयजलापूर्ति योजना का नहीं मिल रहा लाभफोटो संख्या 1 – पेयजल स्वच्छता विभाग का जलमीनार. प्रतिनिधि, पाकुड़ बीते सात दिनों से जिला मुख्यालय के पेयजल स्वच्छता विभाग के जल मीनार तक चांदपुर से पानी नहीं पहुंच रहा. जलमीनार के बीते सात दिनों से सूख जाने के कारण जिला मुख्यालय […]

आधा दर्जन मुहल्लों के लोगों को पेयजलापूर्ति योजना का नहीं मिल रहा लाभफोटो संख्या 1 – पेयजल स्वच्छता विभाग का जलमीनार. प्रतिनिधि, पाकुड़ बीते सात दिनों से जिला मुख्यालय के पेयजल स्वच्छता विभाग के जल मीनार तक चांदपुर से पानी नहीं पहुंच रहा. जलमीनार के बीते सात दिनों से सूख जाने के कारण जिला मुख्यालय के आधा दर्जन मुहल्लों के लोगों को पेयजलापूर्ति योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जिला मुख्यालय के बडी अलीगंज, भगतपाड़ा, राज हाई स्कूल रोड, राजापाड़ा, ग्वालपाड़ा आदि मुहल्लों के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा. पेयजलापूर्ति योजना से पीने का पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को चापानल एवं डीप बोरिंग व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ रहा है. पीने का पानी सात दिनों से नहीं पहुंचने की वजह से लोग पेयजल स्वच्छता विभाग को प्रतिदिन कोस रहे हैं. अधिकांश मुहल्लों के लोगों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है. जलमीनार में पानी नहीं रहने के कारण नगर पंचायत द्वारा पानी टंकी से मुहल्लों एवं वैवाहिक सहित अन्य कार्यों मंे पीने का पानी भी आपूर्ति नहीं की जा सक रही है. पेयजल स्वच्छता से संपर्क करने पर बताया गया कि चांदपुर मंे मोटर खराब हो जाने के कारण उक्त समस्या उत्पन्न हुई है. विभाग के कार्यपालक अभियंता रास बिहारी सिंह ने बताया कि खराब मोटर को ठीक कराया जा रहा है और शीघ्र पेयजलापूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >