फंदे से लटक कर 35 वर्षीय विवाहित ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

महेशपुर. कोड़ा टोला में शनिवार को एक 35 वर्षीय विवाहित महिला के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है.

महेशपुर. थाना क्षेत्र के दमदमा गांव के चेकपोस्ट के समीप कोड़ा टोला में शनिवार को एक 35 वर्षीय विवाहित महिला के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, दमदमा कोड़ा टोला गांव निवासी सुजन पहाड़िया और उसकी पत्नी श्रीमती कोड़ा बीते दिनों अपने रिश्तेदार के घर गया था. इसके बाद अपना घर लौटा था, जहां श्रीमती कोड़ा और सूजन पहाड़िया के बीच कुछ बातों को लेकर आपसी कलह हो गई. इसके बाद श्रीमती कोड़ा (35) ने घर के कुछ दूरी ही में एक पेड़ में कपड़े का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. घटना की खबर आसपास के क्षेत्र में फैल जाने से सनसनी फैल गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने की पुलिस व पश्चिम बंगाल मुरारोई थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां छानबीन करते हुए महेशपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया. पुलिस घटना को लेकर हर एक बिंदु मृतका के पति सुजन पहाड़िया से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >