फरक्का. सूति थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. फरक्का एसडीपीओ शेख समशुद्दीन ने बताया कि उत्तर 24 परगना के कोलकाता निवासी बपोन सरकार (28), देबू बिश्वास (31) व मियामारी बर्द्धमान निवासी प्रेम शंकर पोद्दार एक वाहन में 34 किलो 670 ग्राम गांजा लेकर सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रहे थे. चेकनाका पर जांच के क्रम में पुलिस के हत्थे चढ़ गये. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. न्यायालय में पेशी के बाद तीनों आरोपियों को सात दिनों की रिमांड पर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
