बिना हेलमेट के बाइक चालकों वसूले गये 24 हजार रुपये

डीटीओ के निर्देश पर जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जांच दल ने हिरणपुर थाने के निकट वाहन जांच अभियान चलाया.

हिरणपुर. डीटीओ के निर्देश पर जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जांच दल ने हिरणपुर थाने के निकट वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, सहायक तकनीकी अमित कुमार राम, आजाद अंसारी सहित पुलिसबल शामिल थे. मोटरसाइकिल चालकों के आवश्यक कागजात सहित हेलमेट आदि की जांच की गयी. बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया. साथ ही कड़ी हिदायत देते हुए हेलमेट पहनने के लिए समझाया. 21 बाइक चालकों को बिना हेलमेट एवं एक बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होने पर कुल 24650 रुपये वसूला गया. जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने बताया कि वाहन जांच क्रम में आवश्यक कागजात, हेलमेट, नंबर प्लेट आदि नही होने पर मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत दंड की राशि वसूली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >