तसरिया गांव में 24 प्रहर हरिनाम कीर्तन शुरू

महेशपुर. प्रखंड के तसरिया गांव में 24 प्रहर हरिनाम कीर्तन का शुभारंभ रविवार की देर शाम हुआ.

महेशपुर. प्रखंड के तसरिया गांव में 24 प्रहर हरिनाम कीर्तन का शुभारंभ रविवार की देर शाम हुआ. महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा व पोखरिया मुखिया सुरोधनी मुर्मू ने इसका उद्घाटन किया. कीर्तन अमड़ापाड़ा के कीर्तन मंडलियों ने बारी-बारी से 24 घंटे हरिनाम कीर्तन की, जहां जय राधे… राधे…गोविंदो गोविंदो…हरे कृष्ण…की धुन पर भक्त जमकर झूमे. गांव के सैकड़ों भक्त कीर्तन मंडली में शामिल हुए. कीर्तन के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कीर्तन से गांव में भक्ति का माहौल बन गया. इस अवसर पर गोकुल साहा, गिरिधारी साहा, गोविंदो साहा, भोला साहा आदि भक्त मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >